मऊ। जब से कुख्यात अपराधी विकास दूबे की गाड़ी पलटी है तब के माफियाओं के मन में यूपी पुलिस का डर बैठ गया है। भदोही के बाहुबली विधायक विजय मिश्रा आपराधिक मामले में एमपी में गिरफ्तार हुए तो उन्होंने भी यूपी पुलिस से खुद की जान को खतरा बताया था। जबकि उनकी बेटी गाड़ी पलटने की आशंका जाहिर करती रहीं। बहरहाल ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। कुछ ऐसा ही मामला पंजाब के रोपड़ जेल में बंद बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के मामले में भी देखने को मिला रहा है। मऊ पुलिस एक मामले में पेशी के लिए मुख्तार को लाने रोपड़ जेल पहुंची तो जेल प्रशासन ने सेहत संबंधी समस्याओं का हवाला देते हुए रवानगी देने से मना कर दिया। यूपी पुलिस की गाड़ियां जेल के बाहर मुख्तार के आने का इंतजार करती रहीं लेकिन जेल प्रशासन के इंकार के चलते पुलिस के प्रयासों को झटका लगा। एक समय था जब ऐसे बाहुबली यूपी की जेलों में रहने के लिए हर संभव कोशिश में लगे रहते थे। लेकिन माफियाओं को लेकर योगी सरकार की सख्ती के बाद यहां आने से भी डर रहे हैं। समर्थक भी सशंकित है कि कहीं रास्ते में गाड़ी न पलट जाए।
On The Spot
खबरों के लिए केवल पूर्वांचल टाइम्स, अफवाहों के लिए कोई भी। हम पुष्ट खबरों को आप तक पहुंचाने के लिए संकल्पिक हैं।
Read Next
January 31, 2021
पंचायती राज मंत्री ने साफ किया कैसे होगा पंचायतों का आरक्षण, कब तक होंगे चुनाव
June 8, 2021
विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में बिगड़ा चंदौली डीएम का मिजाज, अधिकारियों को लगाई फटकार
February 26, 2021
केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री ने बताया कब कम होंगे रसोई गैस सिलेंडर के दाम
November 8, 2020
आखिर पड़ाव चाौराहे पर कौन करवा रहा अवैध वसूली ? देखिए
November 9, 2021
जानिए आने वाले सप्ताह चंदौली में कैसा रहने वाला है मौसम का हाल
September 11, 2021
चंदौली पुलिस के लिए सिरदर्द बने 20-20 हजार के दो इनामी अब सलाखों के पीछे
September 25, 2020
सावधान! साइबर ठग बैंक खाते से ऐसे भी गायब कर देते हैं पैसा, पुलिस का खुलासा
July 17, 2021
चंदौलीः समाधान दिवस में खर्राटे लेते रहे सरकारी मुलाजिम, जनता रही परेशान
January 20, 2021
चंदौली एसपी ने थाना प्रभारियों की कसी नकेल, अपराधियों को लेकर दी यह हिदायत
January 18, 2021