fbpx
चंदौलीराजनीतिराज्य/जिला

भारतीय युवा शक्ति मोर्चा ने चंदौली प्रशासन को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, नहीं तो आंदोलन

चंदौली। भारतीय युवा शक्ति मोर्चा का प्रतिनिधिमंडल शनिवार को धानापुर ब्लाक के बभनियांव गांव में हरिनारायण दुबे से मिला। समस्या सुनने के बाद पीड़ित परिवार को वर्ग विशेष के कुछ लोगों द्वारा प्रताड़ित करने के मामले में जिला प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की। मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित कृष्ण तिवारी ने कहा कि शिवपूजन दुबे और हरिनारायण दुबे के पड़ोसियों द्वारा विगत कई वर्षों से परेशान किया जा रहा है। स्थिति यह है कि परिवार गांव से पलायन करने की तैयारी कर रहा है। 24 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि जमीन की पैमाइश कर परिवार को न्याय नहीं दिलाया गया तो मोर्चा उग्र आंदोलन को बाध्य होगा।

यह है मामला

बभनियांव गांव निवासी हरिनारायण दुबे बीएचयू में विधि के छात्र हैं। उनका आरोप है कि वर्ग विशेष के पड़ोसियों ने उनको परेशान कर रखा है। कभी जमीन पर कब्जा कर लेते हैं तो कभी किसी काम में अवरोध उत्पन्न कर देते हैं। जरा सी बात पर विवाद कर फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देते हैं। संख्या में कम होने के चलते उनका परिवार काफी प्रताड़ित रहता है और खुल कर विरोध भी नहीं कर पाता। आरोप लगाया कि कई दफा पुलिस से शिकायत की लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। पड़ोसियों की मनमानी बढ़ती ही जा रही है। कहा कि गांव में वर्ग विशेष के लोगों की संख्या काफी अधिक है लेकिन सभी लोग वैसे नहीं हैं। कुछ अच्छे लोग भी हैं। लेकिन पड़ोस में रहने वालों ने नाक में दम कर रखा है। कहा न्याय नहीं मिला तो घर बेचकर गांव से पलायन कर जाएंगे। भारतीय युवा शक्ति मोर्चा ने पीड़ित परिवार से मिलकर न्याय की लड़ाई लड़ने का भरोसा दिलाया। प्रतिनिधिमंडल में महासचिव अरुण पाठक, मीडिया प्रभारी प्रशांत मिश्रा शामिल रहे।

Leave a Reply

Back to top button