ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : भाजयुमो ने पीएम मोदी के जन्मदिवस पर लगाया रक्तदान शिविर, 15 लोगों ने किया रक्तदान

चंदौली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की ओर से पंडित कमलापति त्रिपाठी संयुक्त ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक सुशील सिंह ने किया। शिविर में 15 लोगों ने रक्तदान किया।

 

संगठन के जिलाध्यक्ष आशीष रघुवंशी ने इस अवसर पर कहा कि रक्तदान महादान है। रक्तदान करने से न केवल शरीर स्वस्थ रहता है, बल्कि जरूरतमंदों की जान भी बचाई जा सकती है।” उन्होंने युवाओं से नियमित रूप से रक्तदान करने का आह्वान किया।

 

शिविर में कुल 15 लोगों ने रक्तदान किया। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष विवेक सिंह धीरज, अभिषेक जायसवाल, अनुज सिंह, अमित सिंह, डीके सिंह, चंदन, हिमांशु मिश्रा, अमित पाण्डेय, शुभम गुप्ता, अनूप सिंह और जय सिंह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Back to top button