fbpx
चंदौलीराजनीतिराज्य/जिला

चंदौली पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह, मंच से जनता का अभिवादन किया, जनसभा को करेंगे संबोधित

चंदौली। गृहमंत्री अमित शाह चुनावी जनसभा को संबोधित करने के लिए जिले में पहुंच गए हैं। उनका हेलीकाप्टर सकलडीहा में उतरा। यहां से सड़क मार्ग से बलुआ के बाल्मीकि इंटर कालेज में आयोजित जनसभा में पहुंचे। उन्होंने मंच से हाथ हिलाकर जनता का अभिवादन किया। वे जल्द ही जनसभा को संबोधित करेंगे।

गृहमंत्री सकलडीहा से भाजपा प्रत्याशी सूर्यमुनी तिवारी के पक्ष में जनसभा करने आए हैं। इस दौरान सरकार के विकास कार्य गिनाकर जनता को अपने पाले में लाने की कोशिश करेंगे। वहीं विपक्षियों में शब्दबाण भी चलाएंगे। ताकि पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में माहौल बन सके। सकलडीहा विधानसभा को सपा का गढ़ माना जाता है। ऐसे में भाजपा के चाणक्य कहे जाने वाले अमित शाह की जनसभा यहां आयोजित कराई जा रही है। शाह जनसभा के माध्यम से जनता का मूड भांपने की कोशिश करेंगे। इसके अनुसार ही पार्टी आगे की रणनीति तय करेगी। ऐसे में शाह की जनसभा के कई मायने निकाले जा रहे हैं। उनके कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने के बाद लोगों के उत्साह चरम पर है। गृहमंत्री को सुनने और देखने के लिए सुबह से ही कार्यक्रम स्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई थी।

Back to top button