चंदौलीराज्य/जिला

Chandauli News: चन्दौली में धूमधाम से मनाया जाएगा भगवान परशुराम जन्मोत्सव, बैठक में बनी रूपरेखा

चंदौली। भगवान परशुराम सेवा समिति की बैठक रविवार को जिला मुख्यालय पर  हुई हुई। निर्णय लिया गया कि भगवान परशुराम जन्मोत्सव को इस वर्ष नगर में भव्य और आकर्षक तरीके से मनाया जाएगा।

वक्ताओं ने समाज में एकता और संगठन की आवश्यकता पर जोर दिया। समिति के उपाध्यक्ष नन्द पाठक ने सभी से मिलजुलकर समाज को मजबूत बनाने की अपील की। कोषाध्यक्ष अनूप तिवारी ने एकजुटता को समाज की पहचान बताया। वहीं सचिव पंकज पाण्डेय ने सरकार के प्रति नाराजगी जताते हुए दोहरे रवैये का आरोप लगाया। अध्यक्ष सत्यमूर्ति ओझा ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए सभी सदस्यों से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

बैठक में यह तय किया गया कि जन्मोत्सव के अवसर पर नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके साथ ही पूजन-अर्चन, सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रसाद वितरण जैसे आयोजन भी किए जाएंगे। आयोजन को सफल बनाने के लिए समिति के सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

इस मौके पर शैलेन्द्र पाण्डेय (कवि), अजय मिश्र, जयश्याम तिवारी, शशिकांत मिश्र, जितेंद्र प्रताप तिवारी, विभूति नारायण, करण तिवारी, आशु तिवारी, मिथिलेश पाण्डेय, मृत्युंजय तिवारी आदि उपस्थित रहे। अंत में समिति पदाधिकारियों ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की।

Back to top button
error: Content is protected !!