fbpx
चंदौलीराजनीति

चंदौली आ रहे कैबिनेट मंत्री नंदगोपाल नंदी, जानिए क्या है पूरा कार्यक्रम

चंदौली। भाजपा नेता व प्रदेश सरकार में औद्योगिक विकास, निर्यात प्रोत्साहन मंत्री नंद गोपाल नंदी एक दिवसीय कार्यक्रम पर सात अगस्त को चंदौली आएंगे। इस दौरान व्यापारियों संग चाय पर चर्चा करेंगे। साथ ही आजादी के अमृत महोत्सव अभियान के तहत हर घर तिरंगा फहराने के लिए भी लोगों को प्रेरित करेंगे। स्थानीय संगठन कैबिनेट मंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाने में जुट गया है। कैबिनेट मंत्री के प्रतिनिध व वैश्य महासभा के प्रदेश अध्यक्ष अजय केशरी ने शुक्रवार को मुख्यालय के समीप जगदीश सराय स्थित मैक्सवेल इंस्टीच्यूट में पत्रकार वार्ता के दौरान जानकारी दी।

 

 

उन्होंने बताया कि कैबिनेट मंत्री का पूरे प्रदेश में भ्रमण कार्यक्रम चल रहा है। इसी क्रम में चंदौली आएंगे। सात अगस्त को पीडीडीयू नगर स्थित होटल में व्यापारियों के साथ बैठक करेंगे। इस दौरान व्यापारियों की समस्याएं सुनेंगे। साथ ही इनका हल भी निकाला जाएगा। इसके बाद जगदीश सराय स्थित मैक्सवेल इंस्टीच्यूट में भाजपा कार्यकर्ताओं, व्यापारियों के साथ चाय पर चर्चा करेंगे। वहीं परिसर में औषधीय पौधे भी लगाएंगे। इसके पूर्व कैबिनेट मंत्री वाराणसी में कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इस अवसर पर भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डा.केएन पांडेय, भाजपा जिला महामंत्री जितेंद्र पांडेय, आशुतोष सिंह आदि मौजूद रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!