fbpx
ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : चकिया राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मनाई गई सावित्री बाई फुले की जयंती, दी श्रद्धांजलि

चंदौली। चकिया स्थित सावित्री बाई फुले राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार को सावित्री बाई फुले की जयंती मनाई गई। इस दौरान सावित्री बाई फुले के तैलचित्र पर महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक और कर्मचारीगण ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। साथ ही उनके व्यक्तित्व व कृतित्व की चर्चा की।

 

इस अवसर पर वरिष्ठ प्राध्यापक रामकांत गौड़ ने कहा कि माता सावित्री बाई फुले ने समाज की अज्ञानता को दूर करने और कमजोर तबका को सशक्त करने में शिक्षा के महत्व को प्रकाशित किया। डॉ संतोष कुमार यादव ने कहा कि सामाजिक विसंगति के खिलाफ आवाज मजबूत कर आधा आबादी को मुख्य धारा में समाहित करने तथा शिक्षा के माध्यम से तत्कालिक समाज को मजबूत करने में इनके अहम योगदान को कभी भी भुलाया नही जा सकता है। इस दौरान देवेन्द्र बहादुर सिंह, श्याम जन्म सोनकर, मनोज कुमार, शैलेंद्र कुमार आदि रहे। कार्यक्रम का संचालन पाठ्येत्तर गतिविधि के प्रभारी विश्व प्रकाश शुक्ल और मीडिया संबंधित दायित्व डॉ सुरेन्द्र कुमार सिंह ने सम्पन्न किया।

Back to top button
error: Content is protected !!