चंदौलीप्रशासन एवं पुलिसराज्य/जिला

ये चंदौली पुलिस है… पेशी पर आए कैदियों के गुटखा, खैनी की व्यस्था भी सुनिश्चित करती है, देखिए वीडियो

चंदौली। पुलिस अभिरक्षा से कैदियों के फरार होने की खबरें तो आए दिन सामने आती रहती हैं लेकिन इसके पीछे का हैरान कर देने वाला कारण भी कैमरे में कैद हो गया। बुधवार को फास्ट ट्रैक कोर्ट में पेशी पर आए एक कैदी को रास्ते में रोककर पुलिसकर्मी गुटखा और खैनी दिलवा रहा था। पुलिसकर्मी के हाथ की पकड़ भी छूट गई थी। गनीमत रही कि कैदी भागा नहीं। अन्यथा पुलिस की फजीहत तय थी। बहरहाल एसपी अंकुर अग्रवाल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।

 

30 सेकेंड का वीडियो पुलिस की लापरवाही की पोल खोल रहा है। फास्ट ट्रैक कोर्ट में पेशी पर आया कैदी सुनवाई के बाद वापस पुलिस वैन में जाने लगा तो रास्ते में उसे पान मसाला की तलब लगी। उसने साथ लेकर जा रहे पुलिसकर्मी को यह बात बताई तो वो फट से तैयार हो गया। दोनों मुंसफ कटारा के सामने पान की गुमटी में गए। वहां कैदी ने भरपूर मात्रा में गुटखा और खैनी खरीदी। जेब में डाला इसके बाद आगे बढ़ा। इस बीच पुलिसकर्मी की कैदी पर कोई पकड़ नहीं थी। चाहता तो आसानी से चकमा देकर भाग भी सकता था। लेकिन गनीमत रही कि ऐसा नहीं हुआ।

प्रथम दृष्ट्या यह लापरवाही है। वीडियो की जांच कराई जाएगी। इसके बाद संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। एसपी अंकुर अग्रवाल

Back to top button
error: Content is protected !!