क्राइममिर्ज़ापुरराज्य/जिला

मिर्जापुरः पांच महिलाएं, बालिकाएं गंगा में डूबीं, दो लापता

मिर्जापुर। विंध्याचल थाना के गोपालपुर मड़गुड़ा घाट पर गुरुवार को गंगा में नहाते समय गहरे पानी में चले जाने से पांच महिलाएं और बालिकाएं डूबने लगीं। घाट पर मौजूद लोगों ने तीन को बचा लिया जबकि एक महिला और एक बालिका का पता नहीं चल सका। पुलिस गोताखोरों की मदद से उनकी तलाश कर रही है।
देहात कोतवाली क्षेत्र के मझियार गांव की पांच महिलाएं और युवतियां गुरुवार को विंध्याचल मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन करने आई थीं। पूजा-पाठ से पहले सभी गंगा स्नान करने गोपालपुर घाट पर चली र्गइं। गहरे पानी में जाने से सभी डूबने लगीं। महिलाओं को डूबता देख स्थानीय लोग तत्काल पानी में उतर गए और काफी मशक्कत के बाद तीन महिलाओं को बचा लिया। जबकि अर्चना देवी (23 ) पत्नी मनोहर निवासी मझियार देहात कोतवाली और अंतिमा (13 )पुत्री राजधर बिन्द निवासी अनिरूद्धपुर पूरबपट्टी चील्ह पानी में डूब र्गइं। बचाई गई महिलाओं को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रभारी निरीक्षक विन्ध्याचल के नेतृत्व में पुलिस गोताखोरों की मदद से पानी में डूबीं महिलाओं की तलाश करवा रही है।

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!