fbpx
चंदौलीशिक्षा

Chandauli news: माध्यमिक शिक्षक पदाधिकारियों का हुआ चयन, कमलापति पांडेय बने अध्यक्ष

 

चंदौली। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के सकलडीहा इंटर कालेज सकलडीहा इकाई शाखा का निर्वाचन शिक्षक सभागार में संपन्न हुआ। इस अवसर पर सर्वसम्मति से अध्यक्ष कमलापति पांडेय, महामंत्री दिलीप सोनकर, उपाध्यक्ष अनिल कुमार, कोषाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह और आय व्यय निरीक्षक संजय मिश्र चुने गए।

इस अवसर पर डॉ प्रमोद पांडेय ने कहा की संगठन को मजबूत कर अपनी प्रमुख मांग पुरानी पेंशन बहाली को बके लिये आर पार की लड़ाई लड़नी है। हमे जागरूक रहकर लामबंद होकर अपनी छोटी व बड़ी समस्या से लड़ना है। चुनाव जिला संयोजक सत्य मूर्ति ओझा की देखरेख में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर जेपी शर्मा, घनश्याम त्रिपाठी, धर्मेंद्र कुमार, प्रदीप कुमार, राजीव श्रीवास्तव, रामचन्द्र शर्मा, सुरेंद्र विश्वकर्मा, गिरीश चन्द्र, मार्कण्डेय लाल, राजकुमार, सुरेन्द राम, पवन कुमार त्रिपाठी, मोहम्मद फैज, पुष्पा पांडेय, गायत्री मिश्रा, रविता सिंह, प्रतिमा सिंह, विनोद कुमार,अशोक कुमार, जेपी यादव,अनिल सेठ, गोपाल वर्मा, मिथिलेश त्रिपाठी, उमेश यादव, अमित गुप्ता,संतोष, सुरेंद्र नारायण सिंह उपस्थित रहे।संचालन डॉ प्रमोद कुमार पांडेय ने किया।

Back to top button
error: Content is protected !!