ख़बरेंचंदौली

Chandauli News: फातमा हॉस्पिटल की पहल, इंडियन ऑयल डिपो में स्वास्थ्य शिविर, 200 लोगों के स्वास्थ्य की हुई जांच

फातमा हॉस्पिटल की ओर से आयोजित शिविर में मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श के साथ निशुल्क दवाएं बांटी

 

चंदौली। बहुत ही कम समय में अपनी अलग पहचान बनाने वाले फातमा हॉस्पिटल की ओर से इंडियन ऑयल डिपो, अलीनगर-मुगलसराय में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें करीब 200 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। जरूरत के अनुसार मरीजों को निशुल्क दवाओं का वितरण भी किया गया।

शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के साथ ही उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना रहा। शिविर में लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराकर चिकित्सकों से आवश्यक परामर्श प्राप्त किया।

फातमा हॉस्पिटल की टीम ने शिविर को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार जताया। आयोजकों ने कहा कि इस तरह की पहल स्वस्थ समाज के निर्माण और जरूरतमंदों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने की दिशा में सार्थक कदम है।

 

Back to top button
error: Content is protected !!