fbpx
चंदौलीप्रशासन एवं पुलिसराज्य/जिला

पंचायत चुनाव में पुलिस अपनाएगी लोक सभा चुनाव की रणनीति, अपराधियों की शामत

चंदौली। आगामी पंचायत चुनाव में अराजक तत्वों और अपराधियों पर नकेल कसने को पुलिस तकनीक को हथियार बनाएगी। कम्युनिटी प्लान एप के जरिए पुलिस अधिकारी चुनावी गतिविधियों पर पैनर नजर रखेंगे। पहली दफा लोक सभा चुनाव में इस एप का इस्तेमाल किया गया था। प्रयोग कारगर रहा और पुलिस को इससे काफी मदद मिली। पंचायत चुनाव में भी इसे अपडेट कराया जाएगा।

कैसे काम करेगा एप, पुलिस को मिलेगी मदद

एप में प्रत्येक ग्राम पंचायत के संभ्रांत लोगों के नाम और उनके मोबाइल नंबर फीड रहेंगे। एक क्लिक के जरिए ही पुलिसकर्मियों के मोबाइल पर स्क्रीन पर नाम और नंबर आ जाएंगे। किसी भी प्रकार की अप्रिय सूचना मिलते ही पुलिस संबंधित गांव के संभ्रांत व्यक्ति से संपर्क पर मामले की सच्चाई का पता लगाएगी। इस एप का संचालन सीधे लखनऊ से होता है। इसे डीजीपी और यूपी 112 कंट्रोल रूम से जोड़ा गया है। 24 घंटे कंट्रोल रूम से एप की निगरानी की जाएगी। पंचायत चुनाव के मद्देनजर एप को अपडेट भी किया जा रहा है। इसमें प्रत्येक गांव और कस्बों का ग्रुप बनाया जाएगा। इस बाबत एएसपी नक्सल अनिल कुमार ने बताया कि लोकसभा चुनाव में कम्युनिटी प्लान एप काफी कारगर साबित हुआ था। पंचायत चुनाव के लिहाज से एप को अपडेट किया जा रहा है।

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!