fbpx
वाराणसी

हिलेरी क्लिंटन ने जाना सारनाथ का समृद्धशाली इतिहास, कहा- यहां की कलाकृतियां अद्भुत

वाराणसी। अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी रोधम क्लिंटन ने कहा कि पुरातात्विक उत्खनित स्थल परिसर के पुरावशेष सारनाथ समृद्धशाली इतिहास को दर्शाते हैं। यहां की कलाकृतियां स्ट्रकचर अद्भुत व अकल्पनीय है। राष्ट्रीय चिन्ह की प्राकृतिक चमक अपने आप में अद्वितीय है।

हिलेरी शनिवार की सुबह 11 बजे पुरातात्विक संग्रहालय पहुंचीं। उनका स्वगत अधीक्षण पुरातत्वविद अविनाश मोहंती ने बुके देकर किया। इसके बाद वह संग्रहालय के कॉमन रूम में रखे भारत का राष्ट्रीय चिह्न चार सिंह शीर्ष को देखा एवं उसकी स्थापत्यकला व ऐतिहासिक पृष्ठभूमि को जाना।

उन्होंने बौद्ध गैलरी में रखे बुद्ध से संबंधित प्रतिमा को देखा। इसके बाद स्वर्ण वेदिका गैल रखे लगभग 23 सौ वर्ष पुरानी प्राचीन आभूषण व स्वर्ण प रखे मिट्टी को देखा। इसके हिन्दू गैलरी में रखे देवी देवता की प्रतिमा को देखा व उनकी विशेषता व ऐतिहासिकता का जाना।

उन्होंने लगभग 23 सौ वर्ष पुरानी नक्काशीदार ईंटों व प्राचीन घरेलू औजारों को भी देखा। इसके बाद उन्होंने पुरातात्विक उत्खनित स्थल परिसर स्थित धर्म राजिका स्तूप, अशोक की लाट, मुलगंधकुटी मंदिर अवशेष एवं धमेख स्तूप व उस पर बनी नक्काशियों को देखा एवं उसके तत्कालीन मह जाना।

Back to top button
error: Content is protected !!