ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : साइबर अपराध नियंत्रण में 86.71 प्रतिशत अंकों के साथ चंदौली पुलिस प्रदेश में प्रथम

चंदौली। साइबर अपराध के नियंत्रण व पीड़ितों को राहत दिलाने के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करते हुए प्रदेश स्तर पर 86.71 प्रतिशत अंक पाकर जनपद पुलिस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

माह जनवरी 2026 में जनपद में साइबर अपराध से संबंधित कुल 333 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें कुल रुपए 60,11,000 (साठ लाख ग्यारह हजार रुपए) की धोखाधड़ी की गई थी। साइबर सेल की त्वरित, प्रभावी व तकनीकी कार्यवाही के परिणामस्वरूप रुपए 52,12,000 (बावन लाख बारह हजार रुपए) की धनराशि को समय रहते संबंधित बैंकों में होल्ड/लीन कराकर सुरक्षित कराया गया। इससे पीड़ितों को बड़ी राहत मिली।

यह उपलब्धि साइबर सेल की सतर्कता, तकनीकी दक्षता व आमजन के प्रति संवेदनशीलता का परिणाम है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं, जिससे समय रहते आवश्यक कार्रवाई कर आपकी धनराशि सुरक्षित कराई जा सके। पुलिस साइबर अपराध के विरुद्ध निरंतर प्रभावी अभियान चलाकर जनता की सुरक्षा व विश्वास बनाए रखने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

Back to top button
error: Content is protected !!