fbpx
चंदौलीहेल्थ

Chandauli News : जिले में कोरोना के मिले पांच नए केस, एक्टिव केस 22

चंदौली। जिले में कोरोना का ग्राफ अब बढ़ने लगा है। सोमवार को पांच लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई। इससे एक्टिव केस की संख्या बढ़कर अब 22 हो गई है। कोविड जांच के लिए 553 नमूने संग्रहित किए गए।

 

संक्रमितों में दो महिला व तीन पुरुष हैं। सभी नियामताबाद, शहाबगंज और चकिया ब्लाक के रहने वाले हैं। जिले में कोविड के अब तक कुल 18,516 केस मिल चुके हैं। इसमें 18,110 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!