fbpx
क्राइमराज्य/जिलावाराणसी

वाराणसी में रिश्तों का कत्ल, पैतृक संपत्ति के लिए भाई ने छोटे भाई और उसकी पत्नी को मार डाला

वाराणसी। लोहता थानांतर्गत रविवार सुबह रिश्तों को तार-तार करने का मामला सामने आया है। यहां एक भाई ने पैतृक संपत्ति और पारिवारिक विवाद में छोटे भाई पर चाकू से हमला बोल दिया। बीच बचाव करने आई उसकी पत्नी को भी मौत के घाट उतार दिया। दंपति की निर्मम हत्या कर फरार हो गया। वहीं शोरगुल की आवाज सुनकर आस-पास के ग्रामीण जमा हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
लोहता थाना क्षेत्र के रहीमपुर नई बस्ती गांव निवासी मुन्ना (40) का अपने छोटे भाई निसार (35) के साथ कई माह से पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। ग्रामीणों ने बताया कि सुबह भी इसी मामले पर दोनों भाइयों में पहले कहासुनी हुई। गाली-गलौज के बाद मारपीट होने लगी। तभी छोटे भाई निसार पर उसके बड़े भाई मुन्ना ने चाकू से हमला कर दिया। लहूलुहान पति को बचाने उनकी पत्नी खुशबु (30) पहुंची तो मुन्ना ने उसको भी चाकू घोंप दिया। दोनों दंपति वहीं जमीन पर गिर पड़े। शोरगुल सुनकर जब तक लोग पहुंचते तब तक दोनों की मौत हो गई। वारदात को अंजाम देते ही आरोपी मुन्ना गांव से निकल गया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी हुई है। दोहरे हत्याकांड से गांव में खलबली मची हुई है। वहीं घटनास्थल पर सैकड़ों की संख्या में पहुचे ग्रामीणों में गुस्सा है। गांव वालों ने पुलिस से आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि आरोपी को तत्काल पकड़कर सजा दिलाई जाए। पुलिस ने कहा कि पारिवारिक झगड़ा था। बच्ची को खाना खिलाने पर विवाद बढ़ा। पहले हथौड़े से वार किया फिर चाकू मारा।

Back to top button
error: Content is protected !!