fbpx
rail newsचंदौलीराज्य/जिला

Rail news: वरीय मंडल विद्युत अभियंता की करतूत से बिगड़ी सीनियर सेक्शन इंजीनियर की तबीयत,अस्पताल में भर्ती, पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप

 

चंदौली। डीडीयू रेल मंडल इन दिनों लगातार चर्चा में बना हुआ है।सीबीआई की छापेमारी से महकमे की किरकिरी कम नहीं हुई थी कि वरीय मंडल विद्युत अभियंता की करतूत सुर्खियां बटोर रही है। आरोप है कि सीनियर डी ने सीनियर सेक्शन इंजीनियर को कार्यालय में बुलाकर न सिर्फ अभद्रता की बल्कि कारण बताओं नोटिस पकड़ाते हुए उसे धक्का दे दिया। कर्मचारी अचित होकर गिर पड़ा जिसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। सीनियर सेक्शन इंजीनियर की पत्नी ने अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाते हुए चेतावनी दी है कि यदि पति को कुछ हुआ तो उसके जिम्मेदार वरीय मंडल विद्युत अभियंता सामान्य होंगे।

ये है पूरा मामला

आरोप है कि सुनील सिंह यादव, वरीय मंडल विद्युत अभियंता (सीनियर डी) ने शनिवार को 15 सीनियर सेक्शन इंजीनियर का ट्रांसफर किया था। ट्रांसफर के बाद रविवार छुट्टी का दिन था, जिससे कर्मचारियों ने जॉइनिंग नहीं की थी और सोमवार को जॉइन करने का निर्णय लिया था। रविवार दोपहर को सीनियर सेक्शन इंजीनियर शिव कुमार को सुनील यादव ने अपने ऑफिस बुलाया और जॉइनिंग न करने पर सवाल पूछा। शिव कुमार ने जवाब दिया कि वह सोमवार को तैनाती स्थल गया में जॉइन कर लेंगे। इस पर सुनील यादव  गुस्से में तमतमा गए। उन्होंने शिव कुमार से अभद्रता की। आरोप है कि जातिसूचक शब्दों का भी प्रयोग किया। साथ ही कारण बताओ नोटिस पकड़ा दिया। लेटर पढ़ते ही कर्मचारी अचेत होकर गिर पड़ा। तुरंत उसे लोको अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पत्नी और बच्चा अस्पताल में चिंतित हैं। शिव कुमार की पत्नी ने कहा कि अगर पति को कुछ हुआ, तो सुनील कुमार यादव ही इसके दोषी होंगे। रेल अधिकारी की यह करतूत चर्चा का विषय बनी हुई है।

Back to top button