fbpx
क्राइमचंदौलीराज्य/जिला

चंदौली: बिटिया की शादी से पहले चोरों ने घर को खंगाला, तीन घरों से लाखों की चोरी

 

संवाददाता: अजीत पाठक

चंदौली। बबुरी थाना के टड़िया गांव में शातिर चोरों ने गुरुवार की रात तीन घरों को निशाना बनाया। शादी वाले घर में घुसकर सोने-चांदी के आभूषण समेत नकदी पर हाथ साफ कर दिया। एक साथ तीन घरों में चोरी से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। गृहस्वामियों ने पुलिस को घटना की सूचना दी।

गांव निवासी लियाकत अंसारी, इस्लाम अंसारी व नईमुद्दीन अंसारी के घर में चोरी हुई है। इस्लाम के घर में बेटी की शादी थी। इसके लिए सोने-चांदी के आभूषण व नकदी घर में रखा था। चोर पैसे व गहने उठा ले गए। अन्य दोनों घरों से भी कीमती आभूषण व नकदी पर हाथ साफ कर दिया। रात में इसकी किसी को भनक तक नहीं लग सकी। शुक्रवार की सुबह गृहस्वामी जगे तो घर का सामान अस्त-व्यस्त देख हैरत रह गए। आभूषण व नकदी गायब था। गृहस्वामियों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। एक साथ तीन घरों में चोरी की घटना से ग्रामीणों में नाराजगी है। उनका कहना रहा कि आएदिन चोरी की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन पुलिस चोरों को पकड़ने में नाकाम साबित हो रही है। इसकी वजह से चोरों से हौसले बुलंद हैं।

Back to top button