fbpx
चंदौलीपंचायत चुनावराज्य/जिला

जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा व सपा में अब सीधी टक्कर, पर्चे वैध

चंदौली। चंदौली जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा और सपा के बीच सीधा मुकाबला होगा। शनिवार को भाजपा समर्थित उम्मीदवार दीनानाथ शर्मा और सपा के तेजनारायण यादव ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर आरओ (रिटर्निंग अफसर) के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया। जांच में दोनों के नामांकन पत्र वैध पाए गए। इस दौरान कलेक्ट्रेट में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। 29 को नामांकन वापसी और तीन जुलाई को मतदान की तिथि निर्धारित की गई है।


दोनों दलों के प्रत्याशी सुबह ही पार्टी कार्यालयों में पहुंच गए थे। यहां विधायकों व पार्टी पदाधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे। सुबह लगभग 11 बजे भाजपा समर्थित दीनानाथ शर्मा ने चार सेट में नामांकन दाखिल किया। वहीं दोपहर लगभग 12 बजे सपा के तेजनारायण ने तीन सेट में नामांकन पत्र दाखिल कर अपनी दावेदारी पेश की। नामांकन पत्रों की जांच हुई। इसमें सभी पर्चे वैध पाए गए। ऐसे में अब जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा और सपा के बीच सीधी टक्कर होगी। कलेक्ट्रेट परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। मुख्य गेट पर ही प्रत्याशियों के समर्थकों को रोक दिया गया। प्रत्याशी, प्रस्ताव, जनप्रतिनिधियों व चंद पार्टी पदाधिकारियों को ही अंदर जाने दिया गया। नामांकन के दौरान कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर गहमागहमी रही। सदर, सैयदराजा, अलीनगर समेत कई थानों की फोर्स तैनात रही। एसपी अमित कुमार ने भी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। नामांकन स्थल पर सैयदराजा विधायक सुशील सिंह, सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण यादव, पूर्व सांसद रामकिशुन यादव, भाजपा की प्रदेश मंत्री व जिला प्रभारी मीना चैबे, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सरिता सिंह, छत्रबली सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह,  जिला पंचायत सदस्य जहांगीर गुड्डू
आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!