fbpx
Uncategorized

चंदौलीः महंगाई के विरोध में युवा कांग्रेसियों ने बुलंद की आवाज, इस तरह जताया विरोध

चंदौली। महंगाई से परेशान जनता को युवा कांग्रेसियों का साथ मिला रहा है। प्रदेश अध्यक्ष यूथ कांग्रेस कनिष्क पांडेय के आह्वान पर यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को गैस सिलेंडर, पेट्रोल और डीज़ल मूल्य वृद्धि के खिलाफ मुगलसराय में प्रदर्शन किया। मिट्टी की भट्टी पर दूध उबालकर अपना विरोध दर्ज कराया और सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।

यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष माधवेन्द्र मूर्ति ओझा ने कहा कि भाजपा अपना असली चेहरा दिखा रही है। बेतहाशा बढ़ रही महंगाई ने लोगों की जिंदगी जटिल बना दी है। पेट्रोलियम पदार्थों के दाम कम होने का नाम नहीं ले रहे। सरसों तेल और रिफाइंड भी आम लोगों की पहुंच से दूर होते जा रहे हैं। ऐसी बेलगाम सरकार से जनता त्रस्त आ चुकी है। इस अवसर पर शहर अध्यक्ष यूथ कांग्रेस मोहम्मद गुफरान, प्रवक्ता शिवेंद्र मिश्रा, दिलीप यादव, रत्नेश पांडेय, प्रकाश डब्लू, मोहम्मद दानिश, शेरुराजा, सत्यनारायण, सन्नी, देवा, मुस्ताक, साहिल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!