fbpx
वाराणसी

Varanasi News : चोलापुर में अधेड़ की गला रेतकर हत्या, झाड़-फूंक का करता था काम

वाराणसी। चोलापुर थाना क्षेत्र के नेहिया डीह गांव में शुक्रवार की रात 50 वर्षीय अधेड़ की गला रेतकर हत्या कर दी गई। सुबह खून से लथपथ शव देखकर घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची चोलापुर पुलिस और प्रभारी निरीक्षक ने फॉरेंसिक टीम के साथ जांच पड़ताल शुरु कर दी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, ग्राम नेहिया डीह ब्राह्मण बस्ती में राम धनी दुबे पुत्र स्वर्गीय राम लखन दुबे झाड़ फूंक का काम करते थें। बीती रात वह घर में सोए थे, इस दौरान किसी अज्ञात ने उनकी गला रेत कर हत्या कर दी। सुबह जब उनकी पत्नी सरोजा देवी उन्हें जगाने पहुंचीं तो वह मृत पाए गए। शरीर खून से लथपथ था।

गांव वालों और परिजनों ने पुलिस को तुरंत इसकी सूचना दी। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। घर वालों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार, मृतक के परिवार के तहरीर के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल शव को पीएम के लिए भेजा गया है। गांव वालों से भी मृतक के बारे में जानकारी ली जा रही है।

वहीं, रामधनी के पुत्र अभिषेक दुबे ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि पिता से मेरी बहन के ससुराल वालों से काफी दिन से बंटवारे को लेकर तनाव चल रहा था। आरोप लगाया कि उनके परिवार वाले लगातर पिता (रामधनी) को जान से मारने की धमकी दे रहे थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!