fbpx
चंदौलीराजनीतिराज्य/जिला

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चकिया निवासी इस परिवार से की बात, बंधाया ढांढस

संवाददाताः मुरली श्याम

चंदौली। चकिया निवासी लोकतंत्र सेनानी और भाजपा के संस्थापक सदस्य रहे भोलानाथ जायसवाल का विगत दिनों 82 वर्ष की अवस्था में निधन हो गया। वह पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। जानकारी होते ही पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री और वर्तमान में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मोबाइल के जरिए शोकाकुल परिवार से बात की और ढांढस बंधाया। रक्षा मंत्री के इस कदम से परिवार के लोग भाव विभोर हैं।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह खुद चकिया क्षेत्र के भभौरा गांव के रहने वाले हैं। उन्हें जैसे ही लोकतंत्र सेनानी भोलानाथ के निधन की सूचना मिली तत्काल मृतक के पौत्र अनुराग जायसवाल को फोन किया और उनसे पूरी जानकारी ली। यह भी पूछा कि परिवार के और लोग क्या काम करते हैं। अनुराग ने राजनाथ सिंह को पूरी जानकारी दी। रक्षा मंत्री की इस आत्मीयता ने परिवारीजनों का दिल जीत लिया है।

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!