fbpx
राजनीतिराज्य/जिलावाराणसी

सपाइयों के धरने के बीच एमएलसी चुनाव मतगणना जारी, जानिए ताजा रुझान

वाराणसी। वाराणसी निर्वाचन खंड स्नातक और शिक्षक एमएलसी पद पर चल रही मतगणना में कुछ ही घंटों में तस्वीर साफ हो जाएगी। पहड़िया मंडी में गुरुवार को सुबह आठ बजे से ही मतगणना जारी है। इस बीच दोपहर बाद सपा कार्यकर्ताओं ने इस आरापे के साथ मंडी गेट पर धरना दे दिया कि तीन मतपेटिकाओं की सील टूटी है। सपा जिलाध्यक्ष सुजीत यादव उर्फ लक्कड़ पहलवान ने आरोप लगाया कि स्नातक पद के प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा हम लोगों के साथ बाहर खड़े थे। भीतर जाने के बाद भागते हुए आए और बताया कि तीन मतपेटिकाएं जो गाजीपुर जनपद के जक्खिनी की हैं उनकी सीट टूटी है। इसके बाद सपाई आंदोलित हो गए और गेट के बाहर धरना दे दिया। आरोप लगाया कि डीएम और एसएसपी भाजपा एजेंट बनकर काम कर रहे हैं।
धरनारत सपाइयों ने कहा कि प्रशासन यह बताए कि स्ट्रांग रूम में रखी मतपेटिकाओं की सील कैसे टूट गई। कारण बिना सील केे मतपेटिकाएं जमा ही नहीं होती हैं। कहा एडीएम सिटी और महिला अधिकारी आए थे और बताकर गए हैं कि विरोध बंद कर दीजिए तीनों मतपेटिकाएं हटा दी गई हैं। अधिकारियों ने सपाइयों को समझाने का काफी प्रयास किया लेकिन वह नहीं माने।

बढ़त बनाए हैं सपा समर्थित लालबिहारी यादव


वाराणसी खंड शिक्षक चुनाव में पहले चक्र की 14 टेबलों की मतगणना में सपा समर्थित लाल बिहारी यादव 4125 वोट पाकर बढ़त बनाए हुए हैं। दूसरे स्थान पर प्रमोद मिश्रा 2485 वोट और तीसरे स्थान पर भाजपा उम्मीदवार चेत नारायण सिंह 2008 वोट हैं। इसके अतिरिक्त रमेश सिंह को 1641 और कृष्णमोहन यादव को 1172 वोट मिले हैं।

On The Spot

खबरों के लिए केवल पूर्वांचल टाइम्स, अफवाहों के लिए कोई भी। हम पुष्ट खबरों को आप तक पहुंचाने के लिए संकल्पिक हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!