fbpx
चंदौलीचुनाव 2024

Loksabha Election 2024 : बौरी पहुंचे सपा प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह, पूर्व सांसद के साथ मिलकर बनाई चुनाव की रणनीति, आलोचकों का मुंह बंद

चंदौली। सपा प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह शुक्रवार को पूर्व सांसद रामकिशुन यादव के गांव बौरी पहुंचे। इस दौरान मिल बैठकर लोकसभा चुनाव की रणनीति बनाई। साथ ही सपा के एकजुट होने का संदेश भी दिया।

 

दरअसल, वीरेंद्र सिंह को टिकट मिलने से रामकिशुन के समर्थकों में नाराजगी थी। यह नाराजगी उभरकर सामने भी आ गई थी। चकिया तिराहे पर रामकिशुन के समर्थकों ने विरोध-प्रदर्शन किया था। उस दौरान वीरेंद्र सिंह को बाहरी बताते हुए उनका टिकट काटकर रामकिशुन को चंदौली लोकसभा से प्रत्याशी बनाए जाने की मांग की थी। हालांकि पार्टी अपने फैसले पर अडिग रही। वीरेंद्र सिंह लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं। उनके साथ सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण यादव हमेशा नजर आ रहे, लेकिन रामकिशुन गायब हैं। ऐसे में वीरेंद्र सिंह शुक्रवार को रामकिशुन के घर पहुंचे। उनके साथ प्रभुनारायण यादव भी मौजूद रहे। सपा नेताओं ने आपस में मिल बैठकर चर्चा की। इस दौरान लोकसभा चुनाव की रणनीति बनाई। वीरेंद्र सिंह ने कहा कि झूठी अफवाह फैलाकर माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया गया। समाजवादी पार्टी एकजुट है। इससे अफवाह फैलाने वालों के हौसले पस्त हो गए हैं।

Back to top button