fbpx
चंदौलीचुनाव 2024

Loksabha Election 2024 : चंदौली लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में किस्मत आजमाएंगे 10 प्रत्याशी, किसी ने नहीं लिया नाम वापस, जानिये किसे क्या मिला सिंबल

मैदान में प्रमुख राजनीतिक दलों संग क्षेत्रीय दलों के प्रत्याशी  जिले में अंतिम चरण में एक जून को होगा मतदान चार जून को मतगणना में आएंगे चुनाव परिणाम 

चंदौली, लोकसभा चुनाव, सिंबल बंटा
  • मैदान में प्रमुख राजनीतिक दलों संग क्षेत्रीय दलों के प्रत्याशी  जिले में अंतिम चरण में एक जून को होगा मतदान चार जून को मतगणना में आएंगे चुनाव परिणाम 
  • मैदान में प्रमुख राजनीतिक दलों संग क्षेत्रीय दलों के प्रत्याशी 
  • जिले में अंतिम चरण में एक जून को होगा मतदान
  • चार जून को मतगणना में आएंगे चुनाव परिणाम 

 

चंदौली। भारत निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार शुक्रवार को लोकसभा प्रत्याशियों के लिए नाम वापसी का समय निर्धारित था। सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक किसी भी प्रत्याशी ने अपनी दावेदारी वापस नहीं ली। चुनाव मैदान में 10 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमाएंगे। दोपहर तीन बजे के बाद प्रत्याशियों को प्रतीक चिह्नों का आवंटन किया गया।

मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों से चुनाव मैदान में सपा प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह, बीजेपी प्रत्याशी डा. महेंद्रनाथ पांडेय, बसपा के सत्येंद्र कुमार मौर्य हैं। वहीं सरदार पटेल सिद्धांत पार्टी से अरविंद कुमार पटेल, मौलिक अधिकार पार्टी से राजेश विश्वकर्मा, समझदार पार्टी से रामगोविंद, युग तुलसी पार्टी से शेर सिंह, भागीदारी पार्टी से शोभनाथ प्रजापति, जय हिंद नेशनल पार्टी से संजय कुमार सिन्हा और निर्दलीय संतोष कुमार अपनी किस्मत आजमाएंगे।

 

देखिये किसे क्या मिला चुनाव चिह्न

 

Back to top button