fbpx
क्राइमचंदौली

Chandauli News : अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार की मौत, मचा कोहराम

चंदौली। सकलडीहा कोतवाली के रूपेठा गांव में सोमवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटनास्थल पर जुटे लोगों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

 

खैरूद्दीनपुर गांव निवासी राजेश कुमार गौतम (40) बाइक से कहीं जा रहा था। जैसे ही रुपेठा गांव के समीप पहुंचा, तभी किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे गंभीर रूप से घायल हो गया। वाहन सवार घटना के बाद मौके से फरार हो गया। घटनास्थल पर जुटे लोगों ने एंबुलेंस बुलाकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा। वहां उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस घटना की छानबीन में जुटी रही।

 

 

Back to top button
error: Content is protected !!