fbpx
चंदौलीराजनीति

कल चंदौली आएंगी राज्य मंत्री ग्राम्य विकास, अफसरों संग करेंगी बैठक, चौपाल में सुनेंगी समस्या, जानिए पूरा कार्यक्रम

चंदौली। राज्य मंत्री ग्राम्य विकास व ग्रामीण अभियंत्रण विभाग विजय लक्ष्मी गौतम बुधवार दो नवंबर को जिले में आएंगी। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं संग मीटिंग करेंगी। वहीं विभागीय अफसरों संग बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा करेंगी। जनचौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनेंगी। इसको लेकर जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है।

 

राज्य मंत्री डेढ़ बजे मुख्यालय स्थित लोक निर्माण विभाग गेस्ट हाउस पहुंचेंगी। यहां पार्टी पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों संग मुलाकात करेंगी। पार्टी से जुड़े बिंदुओं पर चर्चा करेंगी। इसके बाद ग्राम्य विकास व ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगी। सकलडीहा ब्लाक के बसनी ग्राम पंचायत में जनचौपाल लगाकर लोगों की समस्या सुनेंगी। राज्य मंत्री ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की दो परियोजनाओं का भी निरीक्षण करेंगी। उनके आगमन की सूचना प्राप्त होने के बाद अधिकारी-कर्मचारी तैयारी में जुट गए हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!