fbpx
चंदौलीराजनीति

Chandauli News : चेयरमैन गुड्डू यादव के खिलाफ नगर पंचायत अध्यक्ष पद के भाजपा प्रत्याशी रहे ओपी पहुंचे कोर्ट, जानिये क्या है पूरा मामला

चंदौली। सदर नगर पंचायत अध्यक्ष गुड्डू यादव के खिलाफ अध्यक्ष पद के भाजपा प्रत्याशी रहे ओमप्रकाश सिंह ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने निकाय चुनाव की पारदर्शिता पर सवाल खड़े किए हैं। आरोप लगाया कि मतदान व मतगणना में खूब धांधली की गई। इसकी वजह से उन्हें चंद वोटों से हार का मुंह देखना पड़ा। यह देखना दिलचस्प होगा कि आखिर कोर्ट इस मामले पर क्या प्रतिक्रिया देती है।

 

ओमप्रकाश सिंह ने आरोप लगाया कि उन्हें ४४६ ऐसे मतदाताओं की जानकारी मिली है, जिन्होंने अलग-अलग बूथों पर जाकर दो बार मतदान किया। इसके अलावा मतगणना की प्रक्रिया भी पारदर्शी नहीं थी। इसकी वजह से उनकी हार हुई। उन्होंने अदालत से न्याय की गुहार लगाई है। दरअसल, ओमप्रकाश सिंह भाजपा से नगर पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रहे। तीन सौ से अधिक वोटों से उनकी पराजय हुई। निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतरे गुड्डू यादव ने उन्हें हरा दिया। ओमप्रकाश सिंह ने चुनावी प्रक्रिया पर सवाल खड़े करते हुए न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है। चेयरमैन के खिलाफ याचिका दाखिल होने से खलबली मची है।

Back to top button
error: Content is protected !!