fbpx
चंदौलीसंस्कृति एवं ज्योतिष

राशिफल : जानिए क्या कहते हैं सितारे, इन राशि के जातकों के लिए खुशियों भरा रहेगा आज का दिन

आज 31 अगस्त बुधवार का दिन है। आइए ज्योतिषाचार्य रामचरण शास्त्री से जानते हैं कि आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन। वृश्चिक, धनु व मकर राशि के जातकों के लिए दिन खुशियों भरा हो सकता है। वहीं सिंह, मेष राशि के जातकों के लिए दिन मुश्किलों भरा होगा।

 

 

मेष (चू,चे,चो,ला,ली,लू,ले,लो,अ)

आज के दिन खर्च की अधिकता रहेगी। बढ़ते खर्चों को लेकर परेशान व चिंतित हो सकते हैं। पिताजी से किसी बात को लेकर नाराजगी हो सकती है। नए व्यवसाय में किसी को पार्टनर बनाने से बचना होगा। वरना धोखे के शिकार हो सकते हैं। किसी मित्र के घर नियंत्रण में जाने का मौका मिलेगा।

 

वृष (,,,,वा,वी,वु,वे,वो)

आज का दिन दूसरों की मदद करने और परोपकार में बीतेगा। इससे मानसिक शांति मिलेगी। निवेश बहुत सोच-समझकर करें, वरना इसका कोई लाभ नहीं होगा। आपको अत्यधिक थकान के कारण शारीरिक समस्याएं हो सकती हैं। इसमें आप चिकित्सक की सलाह ले सकते हैं। कार्य में पिता का सहयोग मिलेगा।

 

मिथुन (क,की,कु,,,के,को,ह)

आपको मेहनत के अनुसार फल मिलेगा। व्यवसाय में नई योजनाओं को लागू कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी। इसके बावजूद परिवार के सदस्यों के लिए समय निकाल लेंगे। किसी व्यक्ति के साथ बैठकर खाली समय व्यतीत करने की जगह अपने काम पर ध्यान लगाएं। आप किसी वाहन की खरीदारी करने पर भी सोच विचार कर सकते हैं।

 

कर्क (हि,हे,हु,हो,डा,डी,डू,डे,डो)

आज का दिन मिलाजुला रहेगा। पारिवारिक व्यवसाय में चल रही कमी को दूर करने के लिए परिवार के सदस्य पूरा साथ देंगे। रिश्तो में आई दरार समाप्त करने में सफल रहेंगे। परिवार में किसी पार्टी का आयोजन हो सकता है। पार्टी में आपको तोल मोल कर बोलना बेहतर रहेगा। संतान के करियर की आपको कुछ चिंता सता सकती है, जिसके लिए आप उनके गुरुजनों से भी बातचीत करेंगे।

 

सिंह (मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टु,टे)

आज के दिन आर्थिक स्थिति को लेकर चिंतित हो सकते हैं। रुका हुआ धन प्राप्त होने से मन फिर भी पहले से थोड़ा ठीक रहेगा। धार्मिक गतिविधियों में भी कुछ समय बिताएंगे। यदि आप किसी जमीन, दुकान, मकान आदि को बेचने का प्लान बना रहे हैं, तो उसमें भी आप सफल अवश्य होंगे।

 

कन्या (टो,पा,पी,पू,,,ठे,पे,पो)

आज के दिन कार्यक्षेत्र में आ रही समस्याओं को लेकर परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से बात करेंगे। इसके बाद आपको उनका समाधान भी अवश्य मिलेगा। यदि आपके मन में किसी काम के प्रति कोई दुविधा चल रही है, तो उस काम को बिल्कुल ना करें। यदि आपको किसी विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़े, तो उसमें भी आपको धैर्य बनाए रखना होगा, तभी आप इस स्थिति से बाहर निकल पाएंगे।

 

तुला (रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ते)

आज का दिन सामान्य रहेगा। संतान की जिम्मेदारियों का पूरा ध्यान रखेंगे और उन्हें समय रहते पूरा भी करेंगे, जिससे उनकी नजरों में आपकी इज्जत और बढ़ेगी। आपके कुछ कार्य अटके हुए हैं। व्यापार धीमी गति से चल रहा है, तो आपको उसे पूरा करने की पूरी कोशिश करनी होगी।

 

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, यो, या, यि, यू)

आज का दिन निश्चित रूप से फलदायक रहने वाला है। आज आप कार्यक्षेत्र में पूरी लगन व मेहनत से काम करेंगे, जिससे आपको कामयाबी मिलेगी। आप अपने घर की साफ सफाई अथवा रखरखाव की कुछ चीजों की खरीदारी कर सकते हैं। आप अपनी आय को ध्यान में रखकर ही व्यय करें, तो बेहतर रहेगा।

 

धनु (ये,यो,भा,भी,भू,धा,,,भे)

आज का दिन आपके लिए खुशियां लेकर आएगा। परिवार में आपको वरिष्ठ सदस्यों से किसी पैतृक संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है, जो आपकी खुशी का कारण बनेगी। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाने का आप प्लान बना सकते हैं। यदि आप किसी नए व्यवसाय की शुरुआत करने जा रहे हैं, तो उसमें अभी कुछ समय रुकना बेहतर रहेगा।

 

मकर (भो, जा, जी, जू, खि, खा, खु, खो, गा, गि)

आज का दिन आपके लिए अनुकूल परिणाम लेकर आएगा।  दिन आपके लिए काफी मामलों में अच्छा रहेगा। यदि आपका कोई कानूनी मामला लंबे समय से कोर्ट में चल रहा है, उसमें आप धैर्य बनाए रखें। कोई करीबी मित्र व रिश्तेदार आज आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है, जिससे घर का माहौल खुशनुमा रहेगा और परिवार के सदस्य भी एक दूसरों के साथ मिलकर रहेंगे।

 

कुंभ (गू,गे,गो,सा,सी,सू,से,सो,द)

आज के दिन समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। घर व बाहर चल रही समस्याओं से यदि परेशान है तो उनसे बाहर निकलने की पूरी कोशिश करेंगे, जिसमें आप कामयाब अवश्य होंगे। विद्यार्थियों को आज कोई प्रसन्नता दायक समाचार सुनने को मिल सकता है। आपको अपने पिता व किसी वरिष्ठ सदस्य की इच्छा के लिए कुछ धन खर्च करना पड़ेगा।

 

मीन (दा,दु,,,दे,दो,चा,चि)

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। माता पिता के आशीर्वाद से आप किसी नई प्रॉपर्टी की खरीदारी कर सकते हैं और कार्यक्षेत्र में आप अपने कार्य को समय पर पूरा करेंगे, जिससे आपकी तरक्की भी हो सकती है। अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। किसी अनजान व्यक्ति से मुलाकात करना आपके लिए लाभदायक साबित होगा।

 

Back to top button
error: Content is protected !!