fbpx
क्राइमचंदौली

Chandauli News : देवी देवताओं के खिलाफ सोशल मीडिया पर करता था अभद्र टिप्पणी, पुलिस ने संरक्षण में लिया

चंदौली। इंस्टाग्राम पर टिप्पणी कर धार्मिक उन्माद फैलाने की कोशिश करने वाले वर्ग विशेष के बाल अपचारी को पुलिस को शुक्रवार को अपने संरक्षण लिया। उसके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की गई।

 

मुगलसराय थाना अंतर्गत दुलहीपुर क्षेत्र निवासी बाल अपचारी ने इंस्टाग्राम पर एक वर्ग विशेष के खिलाफ पोस्ट साझा की थी। उसने देवी-देवताओं के खिलाफ टिप्पणी कर धार्मिक उन्माद फैलाने का प्रयास किया था। मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस अलर्ट हो गई। पुलिस ने उसे संरक्षण में ले लिया। साथ ही उसका मोबाइल भी जब्त कर लिया।

 

Back to top button
error: Content is protected !!