चंदौलीराजनीतिराज्य/जिला

चंदौलीः दायित्व मिलते ही संगठन को धार देने में जुटीं भाजपा महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष

चंदौली। बीजेपी आगामी विधान सभा चुनाव की तैयारियों में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ना चाहती। लिहाजा राजनीति में सक्रिय महिलाओं को अहम जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं। इसी कड़ी में तेज तरार्र युवा नेत्री नेहा सिंह को महिला मोर्चा का मंडल अध्यक्ष बनाया गया है। जिम्मेदारी मिलने के बाद से ही संगठन की मजबूती में जुट गई हैं।


महिला मतदाताओं के लिहाज से मुगलसराय विस क्षेत्र काफी अहम माना जाता है। नगरीय क्षेत्र होने के चलते यहां महिलाओं की सक्रियता ठीक ठाक है। लिहाजा सभी दलों की इस क्षेत्र पर नजर रहती है। भाजपा ने भी महिलाओं को संगठित करने के उद्देश्य से नेहा सिंह को मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। दायित्व मिलने के बाद से ही नेता सिंह क्षेत्र में सक्रिय हो गई हैं। बीजेपी के कार्यक्रमों में बढ़चढ़ कर प्रतिभाग करने के साथ ही महिलाओं को संगठित भी कर रही हैं। नेहा सिंह कहती हैं कि बीजेपी में ही महिलाओें का सम्मान है। योगी सरकार में महिलाएं खुद को जितना सुरक्षित महसूस कर रही हैं वैसी भावना उनके मन में कभी नहीं आई। आगामी विधान सभा चुनाव में बीजेपी सरकार दोबारा सत्ता में आ रही है, जिसमें महिलाओं की भूमिका अहम रहने वाली है।

Back to top button
error: Content is protected !!