fbpx
weatherचंदौली

Chandauli News : अभी भी बरकरार है पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव, फिर कंपाएगी ठंड, जानिये मौसम विभाग का क्या है अलर्ट

चंदौली। रविवार की शाम से सोमवार की शाम तक हुई बारिश के चलते तापमान लुढ़क गया है। न्यूनतम तापमान में भी पांच डिग्री तक गिरावट के आसार हैं। इसके चलते ठंड का असर फिर बढ़ने लगा है। मंगलवार को भी आसमान में बादल छाए रहे। मौसम विशेषज्ञों ने ठंड बढ़ने के आसार जताए हैं।

 

राज्य कृषि मौसम केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पिछले 24 घंटों के दौरान राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश में ज्यादातर स्थानों पर वर्षा हुई| इस पश्चिमी विक्षोभ के पूर्वी अग्रसरण के साथ ही कल से प्रदेश में जारी वर्षा का दौर थम जाने के उपरांत विकिरणीय शीतलन एवं सतही स्तर पर पहाड़ी क्षेत्रों से आने वाली ठण्डी उत्तरी पश्चिमी हवाओं के चलते तापमान में गिरावट आएगी। ऊपरी क्षोभमंडल में 260-270 किमी/घंटा की रफ्तार से चल रही जेट स्ट्रीम के कारण उपोष्णकटिबंधीय क्षेत्रों से आ रही ठण्डी हवाओं के परिणामस्वरूप आगामी 2-3 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 3-5°C की गिरावट आने की संभावना है। इससे दोबारा ठंड बढ़ेगी।

Back to top button