fbpx
क्राइमचंदौलीराज्य/जिला

Chandauli Crime news: आपसी विवाद में चाय विक्रेता को पीटकर किया गंभीर रूप से घायल, आठ के खिलाफ मुकदमा, मुगलसराय की विवादित चाय की यह अड़ी

सुभाष नगर निवासी मनोज यादव उर्फ भीम की मोड़ पर चाय की दुकान है। गुरुवार की रात एक मांगलिक कार्यक्रम में भीम का पड़ोसी बोगी यादव से पुरानी बात को लेकर विवाद हो गया।
  • सुभाषनगर मोड़ पर आपसी विवाद में एक दर्जन मनबढ़ युवकों ने चाय विक्रेता को पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया
  • मांगलिक कार्यक्रम में भीम का पड़ोसी बोगी यादव से पुरानी बात को लेकर विवाद हो गया
  • पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है

चंदौली। मुगलसराय कस्बा स्थित सुभाषनगर मोड़ पर गुरुवार की देर रात आपसी विवाद में एक दर्जन मनबढ़ युवकों ने चाय विक्रेता को पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हालत गंभीर होने से उसे ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। शुक्रवार की सुबह स्थिति सुधरने पर परिजन भीम को वापस ले आए और निजी चिकित्सालय में इलाज करवा रहे हैं। पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

सुभाष नगर निवासी मनोज यादव उर्फ भीम की मोड़ पर चाय की दुकान है। गुरुवार की रात एक मांगलिक कार्यक्रम में भीम का पड़ोसी बोगी यादव से पुरानी बात को लेकर विवाद हो गया। हाथापाई के बाद मामला शांत हो गया। आरोप है कि बोगी यादव ने फोन कर अपने भांजों और घरवालों को बुला लिया। इसके बाद एक दर्जन लोगों ने भीम की जमकर पिटाई की । ईंट, डंडे और लात घूूंसो से बुरी तरह पीटा। लोगों ने किसी तरह बीच बचाव किया और गंभीर रूप से घायल भीम को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। थोड़ी देर बाद परिजन भीम को लेकर ट्रामा सेंटर चले गए। शुक्रवार की सुबह स्थिति सुधरने पर परिजनों ने घायल भीम को पीडीडीयू नगर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया है। घायल भीम यादव के भांजे संदीप की तहरीर पर पुलिस ने शुभम यादव, गौतम यादव, कल्लू यादव, विजय यादव, रामू यादव, बोगी यादव, अजय यादव और राजेंद्र यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

भीम की विवादित चाय की दुकान
भीम यादव सुभाष नगर मोड़ पर चाय की दुकान लगाता है। यहां शाम को अराजक तत्वों का जमावड़ा लगता है। दुकान देर रात तक खुली रहती है। आरोप है कि यहां नशेड़ी भी बैठते हैं जो आने-जाने वालों पर फब्तियां कसते रहते हैं। पीडब्ल्यूडी की जमीन में अवैध रूप से बनी इस दुकान को कई दफा प्रशासन हटवा चुका है लेकिन दुकान दोबारा लग जाती है। यहां आए दिन मारपीट की घटनाएं भी होती रहती हैं। मजेदार यह कि यह दुकान कोतवाली से चंद मीटर की दूरी पर स्थित है। लेकिन पुलिस इस तरफ ध्यान नहीं देती है।

Back to top button