fbpx
चंदौलीराज्य/जिलाहेल्थ

चंदौली में बेकाबू हुआ कोरोना, मिले 35 कोविड मरीज, जानिए किस ब्लाक के कितने पाजिटिव केस

चंदौली। जिले में शनिवार को 35 लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई। इसमें आठ महिला, 23 पुरूष व चार बालक शामिल हैं। सभी संक्रमित स्थानीय निवासी हैं। 2383 लोगों का सैंपल लिया गया। संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों को चिह्नित किया जा रहा है। उनकी भी जांच कराई जाएगी।

संक्रमितों में एक-एक बरहनी व सकलडीहा, दो चहनियां, तीन-तीन चकिया नगर व नियामताबाद, चार सदर ब्लाक के ग्रामीण व छह नगरीय क्षेत्र, आठ धानापुर, पांच पीडीडीयू नगर के रहने वाले हैं। एक संक्रमित बिहार के गया व एक पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। रोजाना संक्रमित मिलने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। संक्रमितों को होम आइसोलेशन में रहने की इजाजत दी गई है। निगरानी समितियों के जरिए उनके स्वास्थ्य की निगरानी की जा रही है। संक्रमण बढ़ने के साथ ही विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। लोगों को कोविड प्रोटोकाल का पालन करने के लिए प्रेरित किया जा रहा। साथ ही मास्क, सैनेटाइजर समेत अन्य एहतियात बरतने की अपील की जा रही है। जिले में कोरोना के अब तक कुल 16,294 मरीज मिल चुके हैं। इसमें सक्रिय केस की संख्या 83 है। वहीं 15,854 लोग स्वस्थ्य हो चुके हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!