fbpx
चंदौलीराजनीति

सीएम चंदौली को देंगे 963.52 करोड़ की सौगात, एडीजी, आईजी व डीएम ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण

चंदौली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन रविवार को मुख्यालय स्थित महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज में होगा। सीएम जनपद में 963.52 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। जिला प्रशासन तैयारी में जुटा है। एडीजी रामकुमार, आईजी के सत्यनारायण व जिलाधिकारी ईशा दुहन ने अधिकारियों व भाजपा नेताओं संग शनिवार को कार्यक्रम स्थल पर तैयारी देखी। इस दौरान सीएम की सुरक्षा में लगे पुलिस व पीएसी के जवानों को ब्रीफिंग भी की गई। उन्हें मुस्तैदी के साथ ड्यूटी पर तैनात रहने के निर्देश दिए गए।

 

सीएम लगभग दो बजे महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज पहुंचेंगे। लगभग एक हजार करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। साथ ही बच्चों का अन्नप्रासन भी करेंगे। मंच से सरकार की नीतियां व विकास कार्य भी बताएंगे। सीएम के आगमन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट हो गया है। एडीजी व आईजी ने कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। यहां हेलीपैड, मंच व पंडाल बनकर तैयार है। सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी। कार्यक्रम स्थल के आसपास सामान्य वाहनों का आवामगन रोका जाएगा। ऐसे में चंदौली-सकलडीहा मार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हो सकता है। अधिकारियों ने मातहतों को आवश्यक निर्देश दिए। कहा कि सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद होनी चाहिए। इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

CM Visit

Back to top button
error: Content is protected !!