fbpx
चंदौलीसंस्कृति एवं ज्योतिष

चंदौली : लोक आस्था के महापर्व पर घाटों पर दिखा विहंगम दृश्य, व्रती महिलाओं ने उदय होते सूर्यदेव को अर्घ्य देकर पुत्रों के दीर्घायु की कामना की

चंदौली। लोक आस्था के महापर्व डाला छठ पर रविवार की शाम व सोमवार की सुबह विहंगम दृश्य देखने को मिला। व्रती महिलाओं ने अस्ताचलगामी व उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य देकर पुत्रों की दीर्घायु व घर-परिवार के सुख-समृद्धि की कामना की। इसके साथ ही चार दिवसीय महापर्व का समापन व 36 घंटे तक चले कठिन निर्जला व्रत का पारण हुआ।

chhath

जनपद स्थित गंगा घाटों, मुख्यालय स्थित सरोवरों व चकिया काली जी मंदिर पोखरे पर सूर्योपासना के लिए आस्था का सैलाब उमड़ा। व्रती महिलाएं सोमवार की भोर में ही परिजनों के साथ हाथ में दीपक व प्रसाद लेकर घाटों पर पहुंच गई। पानी में खड़े होकर सूर्यनारायण के प्रकट होने का इंतजार किया। जैसे ही आसमान में लालिमा दिखी, दूध से अर्घ्य देकर पुत्रों की दीर्घायु की कामना की। वहीं रविवार की शाम भी अस्त होते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए घाटों पर जनसैलाब उमड़ा था। इस दौरान प्रशासन भी सतर्क रहा। स्वयंसेवी संस्थाएं भी व्रती महिलाओं व उनके साथ आने वाले श्रद्धालुओं की मदद के लिए अग्रसर रहीं। उनके लिए घाटों पर चाय-पानी का इंतजाम किया गया। पुलिस लगातार चक्रमण कर हालात का जायजा लेती रही।

Back to top button
error: Content is protected !!