fbpx
चंदौलीराजनीतिराज्य/जिला

राज्यसभा सदस्य के रूप में दर्शना सिंह के शपथ लेने से चंदौली के भाजपाई गदगद, बोले, जिले के लिए गौरव की बात

चंदौली। भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक शुक्रवार को मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय में हुई। इसमें भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रहीं दर्शना सिंह के राज्य सभा सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण पर हर्ष व्यक्त किया गया। भाजपाइयों ने इसे जिले के लिए गौरवशाली क्षण बताया। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

वक्ताओं ने कहा कि दर्शना सिंह ने महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष के रूप में संगठन को मजबूत करने का काम किया। उनके कार्यों से प्रभावित होकर उन्हें प्रदेश अध्यक्ष व बाद में संगठन का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया। संगठन की ओर से राज्य सभा सदस्य पद के लिए उनकी घोषणा की गई। उन्होंने राज्य सभा सदस्य के तौर पर शपथ लिया। यह जिले के लिए गौरव की बात है। कहा कि प्रखर नेत्री अब देश के उच्च सदन में गांव, गरीब, मजदूर, किसान, दलित व पिछड़े वर्ग के उत्थान के लिए सदन में आवाज बुलंद करेंगी। पूर्व जिलाध्यक्ष व कौशांबी प्रभारी अनिल सिंह, शशिशंकर सिंह, अनिल तिवारी, शिवराज सिंह, प्रमोद सिंह, नरेंद्र सिंह, रामसुंदर चौहान, भैरों गुप्ता, विजय मौर्य, जय सिंह, नीरज सिंह, अमित सिंह आदि रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!