fbpx
weatherचंदौली

Chandauli Weather : जानिये मतदान के दिन के मौसम का हाल, मौसम विज्ञान केंद्र से आया ताजा अपडेट

चंदौली। जिले में अंतिम चरण में शनिवार को लोकसभा के लिए मतदान होगा। इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है। मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ की ओर से मतदान के दिन मौसम को लेकर ताजा अपडेट जारी किया गया है। इसके अनुसार मतदान के दिन भी भीषम गर्मी लोगों को सताएगी। ऐसे में मतदाताओं के साथ ही मतदान कार्मिकों, सुरक्षाकर्मियों को सावधानी बरतने की जरूरत है, वरना  बीमार पड़ सकते हैं।

 

मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार 1 जून को चंदौली में तापमान 43 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। न्यूनतम तापमान 29 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने के आसार हैं। मौसम में आर्द्रता 65 से 75 फीसद तक हो सकती है। उसम की मात्रा अधिक रहेगी। इस दौरान तेज सतही हवा चलने की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार मतदान के दिन भी चंदौली भी भीषण गर्मी व तपिश रहेगी। प्रशासन बूथों पर गर्मी से बचाव के इंतजाम का दावा कर रहा है, फिर भी लोग सावधानी बरतें, वरना गर्मी के प्रकोप का शिकार हो सकते हैं।

Back to top button