fbpx
weatherचंदौली

Chandauli Weather : बंगाल की खाड़ी में बन रहा कम दबाव का क्षेत्र, दक्षिण की ओर खिसकी मानसून द्रोणी, जानिये आगे कैसा रहेगा मौसम

चंदौली। इस बार मानसून सीजन में बादल दगा दे रहे हैं। आसमान में बादल तो मंडरा रहे हैं, लेकिन अपेक्षा के अनुरूप बारिश नहीं हो रही। इससे किसानों के मंशूबों पर पानी फिर गया है। मौसम विभाग की ओर से किसानों के लिए अच्छी खबर है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार बंगाल की खाड़ी में कम दबाव क्षेत्र विकसित हो रहा है। वहीं आर्द्रता लेकर आ रही पुरवा हवाएं अच्छी बारिश करा सकती हैं।

 

राज्य कृषि मौसम केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह के अनुसार बंगाल की खाड़ी पर विकसित हो रहे कम दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से पिछले काफी दिनों से हिमालय की तलहटी से होकर गुजर रही मानसून द्रोणी का पूर्वी छोर दक्षिण की ओर खिसका है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में बंगाल की खाड़ी से आ रही आर्द्र पुरवा हवाओं की मध्य क्षोभमंडल में पूर्वी उत्तर प्रदेश पर अवस्थित द्रोणी के साथ प्रतिक्रिया होने के कारण प्रदेश में एक बार फिर वर्षा का दौर शुरू हो गया है। उन्होंने बताया कि 18 अगस्त के उपरांत इस कम दबाव के क्षेत्र के मध्य भारत की ओर बढ़ने के साथ ही प्रदेश के उत्तरी भाग में बारिश में आंशिक तौर पर कमी आएगी। 21 अगस्त के उपरांत फिर से बढ़ोत्तरी होने के साथ प्रदेश में लगभग सभी स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ प्रदेश के दक्षिणवर्ती विंध्य व बुंदेलखंड इलाकों में अच्छी बारिश होने की संभावना है। इसके प्रभाव से चंदौली जनपद में भी अच्छी बारिश होने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!