fbpx
चंदौलीराजनीतिराज्य/जिला

चंदौलीः जेल से रिहा हुए वर्दी मैन मणिदेव, मुगलसराय सीओ अनिरुद्ध सिंह पर लगाए गंभीर आरोप, जानिए क्या कहा

चंदौली। सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में गिरफ्तार किए गए भारतीय किसान यूनियन के मंडल प्रवक्ता व वर्दी मैन मणिदेव चतुर्वेदी मंगलवार को जेल से रिहा हो गए। उनका जोरदार स्वागत किया गया। मणिदेव ने मुगलसराय सीओ अनिरुद्ध सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हुए कहा कि उन्हीं के इशारे पर बबुरी थानाध्यक्ष ने  गिरफ्तारी की।

भाकियू के मंडल प्रवक्ता मणिदेव ने कहा कि सीओ अनिरुद्ध सिंह के इशारे पर ही उन्हे जेल भेजा गया। लेकिन अब यह लड़ाई सत्य और असत्य के बीच की है, जिसे लोकतांत्रिक तरीके से अनवरत लड़ा जाएगा। भाकियू क‌े मंडल अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप तिवारी ने कहा कि संगठन सच और झूठ की लड़ाई को आगे लेकर जाएगा। लोकतंत्र को कुचलने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस किसान संगठन के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर झूठे मुकदमों में फंसाने का कार्य कर रही है। ऐसे अफसरों के खिलाफ संगठन रणनीति के तहत कार्यक्रम चलाएगा। युवा संगठन के जिलाध्यक्ष रंकज सिंह ने कहा कि संगठन पीड़ितों के साथ मजबूती से खड़ा है। अब एक कमेटी बनाकर लड़ाई लड़ी जाएगी। क्योकि ऐसे अफसरों को बेनकाब करना बहुत जरुरी हो गया है। ऐसे अफसर गरीबों, किसानों की आवाज को खाकी का डर दिखाकर दबा रहे हैं। इन भ्रष्ट अफसरों के चलते जनता में शासन प्रशासन के प्रति नकारात्मक संदेश जा रहा है। इस दौरान रामआसरे प्रजापति, सोमनाथ राय, रमेश यादव, सुरेंद्र यादव, राम अवध पांडेय, राधेश्याम शुक्ला, हकीम अंसारी, छोटू यादव, दशरथ राम, रामाश्रय यादव, लालमन चौहान, छोटू चौहान, गोविंद राय मौजूद रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!