fbpx
चंदौलीराज्य/जिलाविधान सभा चुनाव

चंदौलीः सूर्यमुनि तिवारी को प्रत्याशी बनाए जाने पर बबुरी में हर्ष, बजे ढोल नगाड़े

संवाददाताः अजीत पाठक

चंदौली। बबुरी निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य सूर्यमुनी तिवारी को बीजेपी ने सकलडीहा विधान सभा से प्रत्याशी बनाया है। पार्टी के इस फैसले से बबुरी कस्बा के लोग भी गदगद हैं। मंगलवार को आवास पर जश्न का माहौल था। ढोल-नगाड़े बजे।


सूर्यमुनी तिवारी को सकलडीहा क्षेत्र से टिकट मिलने पर बबुरी कस्बा स्थित उनके आवास पर गाजे-बाजे के साथ लोग पहुंचे। लोगों ने उनके चाचा का माल्यार्पण किया। कहा कि सूर्यमुनी तिवारी कर्मठ और जूझारू व्यक्ति हैं। इस दफा सकलडीहा विधान सभा में एकतरफा जीत दर्ज कर बीजेपी की सरकार बनाने में अपना योगदान देंगे। बबुरी क्षेत्र के लोग पिछले कई दिनों से सूर्यमुनी तिवारी को टिकट मिलने की राह देख रहे थे। जैसे ही उन्हें टिकट मिला समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। मिठाइयां भी बटीं और ढोल-नगाड़े भी बजे। उनके अवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।

 

Back to top button
error: Content is protected !!