ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : जिले की शिक्षक मीना राय को राज्य पुरस्कार, बधाई देने वालों का लगा तांता

चंदौली। जिले की शिक्षिका मीना राय का राज्य पुरस्कार के लिए चयन किया गया है। इससे जिले के शिक्षकों में खुशी की माहौल है। शिक्षिका को बधाई देने वालों का तांता लगा है। जिले से पांच शिक्षकों ने इसके लिए आवेदन किया था। जिला स्तर व राज्य स्तर पर साक्षात्कार के बाद पुरस्कार के लिए चयन किया गया।

 

मीना राय ने उदय प्रताप कॉलेज से भूगोल से M.A. व B.Ed करने के बाद विशिष्ट बीटीसी का प्रशिक्षण प्राप्त कर बेसिक शिक्षा विभाग में सन 1999 बैच में प्रथम नियुक्ति प्राथमिक विद्यालय मंगरौर पर 13-12-1999 को ज्वाइन किया। इसके बाद दूसरी नियुक्ति प्राथमिक विद्यालय चकिया द्वितीय पर तथा तीसरी नियुक्ति प्राथमिक विद्यालय जलीलपुर विकासखंड नियमताबाद में हुई। उसके बाद चौथी नियुक्ति 2016 में पूर्व माध्यमिक विद्यालय चकिया पर हुई, जहां इंचार्ज प्रधानाध्यापिका के रूप में कार्यभार संभाला। चंदौली से कुल पांच प्रतिभागियों ने राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए आवेदन किया था। इसमें दो महिलाएं व तीन पुरुष थे, जिला स्तरीय साक्षात्कार में दो महिलाओं का चयन किया गया, जिनका राज्य स्तरीय साक्षात्कार 21अगस्त2024 को लखनऊ में आयोजित हुआ। फाइनल रिजल्ट कल रात शासन की ओर से जारी किया गया। इसमें मीना राय का जनपद चंदौली से राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए चयन किया गया। उनकी इस उपलब्धि को सुनते ही शिक्षकों में खुशी की लहर दौड़ गई। उनके विद्यालय पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। इस अवसर पर खण्ड शिक्षाधिकारी चकिया रामटहल सर, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष महेंद्र मौर्य, जिला मंत्री नरेंद्र यादव, ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र मोहन सिंह उर्फ करंटू, जिला अध्यक्ष रामदीलास, जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष सदानंद दुबे, इमरान अली, अरविंद कौशल, राजेंद्र सोनकर, रेखा रानी, महिमा, कृष्ण कुमार, चंद्र प्रकाश गांधी, विवेक सिंह, कैलाश प्रसाद, कुवर कलाधर, जितेंद्र तिवारी, उषा श्रीवास्तव, आरती यादव, अनुपमा सिंह, ममता मिश्रा आदि उपस्थित रहीं।

Back to top button
error: Content is protected !!