fbpx
क्राइमचंदौली

Chandauli News : चंदौली के शिक्षक की झारखंड में गोली मारकर हत्या, गमगीन माहौल में हुई अंत्येष्टि, अभी सात माह पहले ही मिली थी नौकरी

चंदौली। जिले के बबुरी थाना के खुरूहुजा गांव निवासी आदर्श कुमार सिंह की झारखंड के गोड्डा जिले में गोली मारकर हत्या कर दी गई। आदर्श गोड्डा जिले में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। शिक्षक का शव गांव पहुंचते ही मातम पसर गया। गमगनी माहौल में अंत्येष्टि की गई। आदर्श की अभी आठ माह पहले ही नौकरी लगी थी।

 

खुरुहुजा गांव निवासी कौशल कुमार सिंह के पुत्र आदर्श कुमार सिंह झारखंड राज्य के गोड्डा जिले के चतरा स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय में शिक्षक के पद पर तैनात थे। वह मंगलवार को विद्यालय की लाइब्रेरी में महिला शिक्षक के साथ बात कर रहे थे। इसी दौरान किसी ने आदर्श कुमार व महिला शिक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद हमलावर ने खुद को भी गोली से उड़ा लिया। मौके पर ही तीनों की मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। आनन-फानन में परिवार के लोग घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। झारखंड में कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद बुधवार को परिजन और शिक्षक के शव को लेकर घर पहुंचे। इस दौरान पिता कौशल कुमार सिंह, छोटे भाई आदित्य सिंह तथा बहन हिमांशी सिंह का रो-रोकर बुरा हाल था। इस दौरान उपस्थित लोगों की भी आंखें नम थीं। शिक्षक की हत्या के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।

Back to top button