fbpx
weatherचंदौली

Chandauli News : पश्चिमी विक्षोभ का पूर्वी इंपैक्ट, शीतलहर का प्रकोप बढ़ा, आने वाले दिनों में कड़ाके की ठंड

चंदौली। पश्चिमी विक्षोभ एक बार फिर सक्रिय हो गया है। इसका पूर्वी अग्रसारण होने से शीतलहर का प्रकोप बढ़ा है। सर्द हवाओं के चलते तापमान में दिनोंदिन गिरावट आ रही है। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो आने वाले दिनों में ठंड और सताएगी।

 

राज्य कृषि मौसम केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि वर्तमान पश्चिमी विक्षोभ के पूर्वी अग्रसारण के साथ ही पहाड़ी क्षेत्रों से आने वाली ठण्डी उत्तरी-पश्चिमी हवाओं का प्रभाव बढ़ा है। इससे तापमान में गिरावट आई है। उन्होंने कहा कि आने वाले 2-3 दिनों के दौरान तापमान में औसतन 2°C गिरावट आने से गलन और बढ़ने की संभावना है। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है।

Back to top button
error: Content is protected !!