fbpx
ख़बरेंचंदौली

Chandauli Weather : फिर एक्टिव होगा पश्चिमी विक्षोभ, बदलेगा मौसम, बूंदाबांदी के आसार, जानिये अगले सप्ताह के मौसम का हाल

चंदौली। जिले में दो दिनों से धूप खिलने से कड़ाके की ठंड से राहत के बाद फिर मौसम बदलने वाला है। नए पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से मौसम बदलेगा। इससे बारिश और बूंदाबांदी की संभावना है। इससे गलन और कड़ाके की ठंड बढ़ सकती है।

 

शनिवार को दिन भर तेज धूप निकलने से लोगों ने राहत महसूस की। अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके विपरीत, शुक्रवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री था। अधिकतम तापमान में वृद्धि और न्यूनतम तापमान में गिरावट के कारण गलन का असर कम हुआ, लेकिन रात के समय कोहरे और ठंड ने लोगों को परेशान किया।

 

रविवार की सुबह घना कोहरा छाया रहा। सुबह 10 बजे के बाद धूप निकलने पर लोगों को ठंड और शीतलहर से थोड़ी राहत मिली। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है। उसके चलते 21 जनवरी से मौसम बदल सकता है। हल्की बारिश और बूंदाबांदी के आसार हैं। बारिश के बाद ठंड और गलन बढ़ सकती है। वहीं कोहरा का भी प्रकोप दिखेगा। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है।

Back to top button