चंदौली। नौगढ़ थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गई। इससे बाइक सवार युवक की जान चली गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम पहुंच गया।
नौगढ़ गांव के मझगांवा गांव निवासी रामआशीष (22 वर्ष) अपने साथी मोनू के साथ बाइक से कहीं गया था। देर शाम दोनों बाइक से वापस लौट रहे थे। इसी बीच बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इसमें दोनों घायल हो गए। लोगों ने एंबुलेंस के जरिये सभी घायलों को स्थानीय सीएचसी पहुंचाया। डाक्टरों ने रामआशीष की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।