ख़बरेंचंदौली

Chandauli News: पुलिस के हत्थे चढ़ा 25 हजार का इनामी तस्कर, काफी दिनों से थी तलाश  

चंदौली। अलीनगर पुलिस और स्वाट/सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में गोवध के मामले में वांछित चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी को पचफेड़वा रिंग रोड के पास से पकड़ा। गिरफ्तार आरोपी अनिल कुमार यादव गाजीपुर जिले के सुहवल थाना क्षेत्र के खजुहा गांव का निवासी है। उसके खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

 

पुलिस के अनुसार, उच्चाधिकारियों के निर्देशन में अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक गगन राज सिंह, स्वाट टीम प्रभारी निरीक्षक राम जनम यादव और प्रभारी सर्विलांस उपनिरीक्षक आशीष मिश्रा के नेतृत्व में टीम वांछित आरोपियों की तलाश में जुटी थी। इसी दौरान 25 अगस्त को सूचना के आधार पर पचफेड़वा रिंग रोड के पास घेराबंदी कर अनिल कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया गया।

 

पुलिस ने बताया कि आरोपी थाना अलीनगर में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 0641/2025 में वांछित था। उसके खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम की धारा 3, 5ए, 5बी व 8, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11 तथा बीएनएस की धारा 109(1), 325, 318(4) और 319(2) के तहत मुकदमा दर्ज है। इसी मामले में आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

 

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक अनिल कुमार यादव के खिलाफ अलीनगर थाने में वर्ष 2017 में भी गोवध निवारण अधिनियम और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था। इसके अलावा उसी वर्ष उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की धारा 3(1) के तहत भी कार्रवाई की गई थी।

 

गिरफ्तारी करने वाली टीम में अलीनगर थाना प्रभारी गगन राज सिंह, उपनिरीक्षक दिनेश कुमार सिंह और हेड कांस्टेबल चंदन कुमार शामिल रहे। स्वाट/सर्विलांस टीम में निरीक्षक रामजनम यादव, उपनिरीक्षक आशीष मिश्रा के साथ मुख्य आरक्षी अरविंद भारद्वाज, राणा प्रताप सिंह, दीपक मिश्रा, रामानंद यादव, आशुतोष सिंह, सतीश सिंह और आरक्षी अमित सिंह शामिल रहे।

 

Back to top button
error: Content is protected !!