ख़बरेंचंदौली

Chandauli News: मुगलसराय में तोड़ी गईं दुकानें, एसडीएम ने दुकानदारों को दी दो दिन की मोहलत, शुक्रवार और सोमवार को फिर गरजेगा बुलडोजर

चंदौली। पीडीडीयू नगर में सड़क चौड़ीकरण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को भी कार्रवाई की गई। इस दौरान कई दुकानें तोड़ी गईं। एसडीएम ने दुकानदारों को सामान हटाने के लिए दो दिन की मोहलत दी है। शुक्रवार और सोमवार को फिर बुलडोजर एक्शन होगा। उस दौरान व्यापक पैमाने पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी।

 

कार्रवाई के दौरान मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात रहा, जिससे अभियान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया जा सके। इसी बीच लाल बहादुर शास्त्री बालिका इंटर कॉलेज की एक प्रोफेसर ने अपने कब्जे वाले हिस्से को स्वयं हटाने के लिए प्रशासन से कुछ दिनों का समय मांगा।

 

एसडीएम ने स्पष्ट रूप से बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने जानकारी दी कि आगामी शुक्रवार और सोमवार को दोबारा बुलडोजर चलाकर शेष अतिक्रमण हटाए जाएंगे। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि इस कार्रवाई में किसी भी प्रकार की ढील या रियायत नहीं बरती जाएगी।

 

प्रशासन की इस सख्ती का असर अब साफ दिखाई देने लगा है। कई लोग स्वयं ही अपने अवैध कब्जे हटाने में जुट गए हैं, ताकि कार्रवाई से बचा जा सके।

 

Back to top button
error: Content is protected !!