
तरुण भार्गव
चंदौली। प्रशासनिक अमला पर्यावरण संरक्षण की मुहिम में जुट गया है। मंगलवार को जिले में जगह-जगह पौधारोपण किया गया। चकिया, नौगढ़, चंदौली सहित विभिन्न ब्लाकों में संबंधित अधिकारियों ने पौधा लगाकर लोगों को भी जागरूक किया।
चंद्रप्रभा रेंज में व्यापक पौधा रोपने का लक्ष्य
चंद्रप्रभा रेंज में व्यापक पौधों को रोपने का लक्ष्य रखा गया है, जिसकी शुरुआत करते हुए पुलिस व वन विभाग के अधिकारियों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। वन विभाग द्वारा पिछले वर्ष भी अभियान चलाकर कई लाख पौधे रोपे गए थे। वही उचित संरक्षण व देखने की अभाव में काफी पौधे सूख गए। एक बार फिर पौधों को रोपने का निर्णय लिया गया है।
चकिया नगर के विभिन्न स्थानों पर लगाए गए 3135 फलदार पौधे
आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर मनाए जा रहे अमृत महोत्सव के अंतर्गत नगर पंचायत चकिया के अधिशासी अधिकारी मेही लाल गौतम ने वार्ड नंबर 6 सिविल लाइन में स्थित रानी की बावड़ी परिसर में 75 फलदार पौधे लगाए और तथा जियो टैगिंग भी की। इसके अतिरिक्त नगर पंचायत चकिया के विभिन्न स्थानों पर 3135 फलदार वृक्षों का रोपण भी पंचायत चकिया के कर्मचारियों के सहयोग से किया गया।