ख़बरेंचंदौली

Chandauli News: नवनिर्मित कक्ष से मिलेगा बेहतर शैक्षणिक वातावरण

चंदौली। जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज में सांसद निधि से लगभग 9.95 लाख की लागत से निर्मित नवीन कक्ष का उद्घाटन शुक्रवार को राज्यसभा सदस्य दर्शना सिंह ने किया। कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं का सुदृढ़ होना विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। नव निर्मित कक्ष से छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध होगा और विद्यालय की शैक्षणिक व सह-पाठयक्रम गतिविधियों को नई गति मिलेगी।

कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है । छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने विद्यालय परिवार को शुभकामनाए देते हुए छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जिला पंचायत अधिकारी अमित राज सिंह, डॉ. चंद्रलता गुप्ता (प्रधानाचार्य), रीता रानी (पूर्व प्रधानाचार्य), अंजू कुमारी , सभासद विजय जायसवाल , पूर्व सभासद राजीव अग्रहरि सहित अनेक गणमान्य नागरिक व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Back to top button
error: Content is protected !!